लाइव न्यूज़ :

कांगो में बाढ़ से तबाही, 200 से अधिक लोगों की मौत, सैकड़ों घर बहे, लापता लोगों की तलाश जारी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2023 10:03 IST

बाढ़ प्रभावित एनौरिते जिकुजुवा ने कहा कि वह अपने सास-ससुर समेत पूरे परिवार को खो चुकी हैं। साथ ही उनके कई पड़ोसी भी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 203 शव मिले हैं और अन्य का पता लगाने का प्रयास जारी है।यामुकुबी गांव में बाढ़ के पानी में सैकड़ों घर बह गए।दक्षिण कीवू के गवर्नर थो न्गवाबिदजे ने बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा किया।

कालेहेः  पूर्वी कांगो में बाढ़ जनित हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है और कई लोग अब भी लापता हैं। दक्षिण कीवू में स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी। बाढ़ की वजह से सबसे बुरी तरह प्रभावित कालेहे के प्रशासक थॉमस बाकेंगे ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि अब तक 203 शव मिले हैं और अन्य का पता लगाने का प्रयास जारी है। यामुकुबी गांव में बाढ़ के पानी में सैकड़ों घर बह गए हैं, बचावकर्मियों और अन्य लोगों ने शनिवार को शवों की तलाश में मलबे को खोदने का काम किया।

बाढ़ प्रभावित एनौरिते जिकुजुवा ने कहा कि वह अपने सास-ससुर समेत पूरे परिवार को खो चुकी हैं। साथ ही उनके कई पड़ोसी भी मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा गांव जैसे बंजर भूमि में तब्दील हो चुका है। हर जगह सिर्फ पत्थर ही पत्थर हैं और हम ये तक नहीं बता सकते कि हमारी जमीन कहां थी।’’

मलबे में दबे शवों की तलाश में जुटे एक बचावकर्मी मिचाके न्तामाना ने कहा कि ग्रामीण शवों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं और अपने प्रियजनों का शव मिलने पर उन्हें अपने साथ ले जा रहे हैं। दक्षिण कीवू के गवर्नर थो न्गवाबिदजे ने बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि प्रांतीय सरकार ने पीड़ितों के लिए चिकित्सा, एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति की है। प्रभावित इलाकों तक जाने वाली कई मुख्य सड़कें बारिश एवं बाढ़ के कारण बाधित हो गई हैं जिससे राहत सामग्री पहुंचाने में मुश्किल हो रही है। राष्ट्रपति फेलिक्स शिशेकदी ने पीड़ितों की याद में सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी और केंद्रीय सरकार प्रांतीय सरकार की मदद के लिए दक्षिण कीवू में आपदा प्रबंधन टीम भेज रही है। 

टॅग्स :बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल