लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए CNN के एंकर Christopher Cuomo

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 21:59 IST

खबर है कि भारतीय मूल के बुजुर्ग ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से लौट आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में इस बीमारी से 1400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।पश्चिमी लंदन के ईलिंग साउथॉल से विपक्षी लेबर पार्टी के 72 वर्षीय सांसद ने ट्विटर पर खुलासा किया कि इस महीने के शुरू में हलके लक्षण नजर आने के बाद वह खुद पृथक होकर रह रहे थे।

नई दिल्ली:  दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी के शिकार CNN के एंकर Christopher Cuomo भी हो गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, Christopher Cuomo कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है।इसके अलावा, खबर है कि भारतीय मूल के बुजुर्ग ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से लौट आए हैं और उन्होंने मंगलवार को सभी से अनुरोध किया कि इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये सरकार द्वारा जारी सामाजिक मेलजोल से दूरी के परामर्श का सख्ती से पालन करें।

ब्रिटेन में इस बीमारी से 1400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पश्चिमी लंदन के ईलिंग साउथॉल से विपक्षी लेबर पार्टी के 72 वर्षीय सांसद ने ट्विटर पर खुलासा किया कि इस महीने के शुरू में हलके लक्षण नजर आने के बाद वह खुद पृथक होकर रह रहे थे। लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी जो कोविड-19 का प्रमुख लक्षण है। इसके बाद उन्हें एक हफ्ते के लिये स्थानीय हिलिंगडन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शर्मा ने कहा, “कोरोना वायरस से मामूली लक्षणों के बाद मेरी हालत बिगड़ गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

मुझे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और मैं घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, “अब मैं वापस घर आ गया हूं और खुद पृथक रह रहा हूं। मैं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और सरकार की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं बाकी सबसे भी ऐसा ही करने का अनुरोध करता हूं। घर पर रहिए, जिंदगी बचाइए।”

शर्मा ने “असाधारण देखभाल” के लिये स्थानीय अस्पताल का शुक्रिया अदा किया और उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का भी शुक्रिया अदा किया जो बेहद तनाव के बावजूद कठिन परिश्रम कर रहे हैं। ब्रिटेन में लोगों को घर में रहने की सख्त हिदायत और सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियम का पालन करने को कहा गया है। देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,448 लोगों की मौत हो चुकी है। भाषा प्रशांत दिलीप दिलीप

टॅग्स :कोरोना वायरसपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा