लाइव न्यूज़ :

आर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर झड़प, तीन सैन्यकर्मियों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:18 IST

Open in App

येरेवान (आर्मेनिया), 28 जुलाई (एपी) आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमा पर झड़पों में आर्मेनिया के तीन सैन्य कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य कर्मी घायल हो गए। झड़प में अजरबैजान के भी दो सैन्यकर्मी घायल हो गए। दोनों पूर्व सोवियत देशों के रक्षा मंत्रालयों ने यह जानकारी दी।

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। दोनों देशों ने झड़प शुरू करने का एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। अजरबैजान ने आरोप लगाया कि आर्मेनियाई बलों ने सीमा के कलबजार क्षेत्र में उसकी चौकियों पर गोलीबारी की, जबकि आर्मेनिया की सेना ने आरोप लगाया कि अजरबैजान के बलों ने उसके कर्मियों को निशाना बनाया।

आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘अजरबैजान जानबूझकर तनाव बढ़ाने की शुरुआत कर रहा है।’’ दूसरी ओर, अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमा पर फिर से उकसावे की कार्रवाई करके स्थिति को बिगाड़ने की जिम्मेदारी पूरी तरह से आर्मेनिया के सैन्य-राजनीतिक नेतृत्व की है।’’

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की सीमा पर मई से तनाव बना हुआ है, जब आर्मेनिया ने अजरबैजान पर उसके क्षेत्र में सैन्य बलों को भेजने का आरोप लगाया था और उसका विरोध किया था। दूसरी ओर, अजरबैजान ने कहा था कि उसने उस क्षेत्र में अपने बलों को तैनात किया, जिसे वह अपना क्षेत्र मानता है और जहां अभी परिसीमन नहीं हुआ है।

सीमा पर बुधवार को हुए संघर्ष के मद्देनजर अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने आर्मेनिया से अपील की कि वह ‘‘उकसावे की सैन्य कार्रवाई रोके और दोनों देशों की सीमाओं के परिसीमन पर बातचीत शुरू करे।’’

आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय ने उसके देश की ‘‘क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ अजरबैजान द्वारा बल के उपयोग के जवाब में अपने सभी सैन्य-राजनीतिक तरीकों का अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार उपयोग करने का’’ संकल्प लिया।

पिछले वर्ष आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर छह सप्ताह तक युद्ध हुआ था, जिसमें 6,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। यह युद्ध रूस की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?