लाइव न्यूज़ :

चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों में दो तिहाई पुरुष, मृतकों में 80 प्रतिशत 60 साल से ऊपर

By भाषा | Updated: February 5, 2020 04:14 IST

इन बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का बहुत ज्यादा खतरा है। अधिक अस्पतालों के उपलब्ध होने से ‘‘हमें उम्मीद है कि वुहान में मृत्यु दर में गिरावट आएगी।

Open in App

चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों में दो तिहाई पुरुष हैं और मृतकों में 80 प्रतिशत 60 साल से ऊपर के थे । स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 426 हो गयी और संक्रमित लोगों की संख्या 20,522 हो गयी है ।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की एक अधिकारी जिआओ याहुई ने यहां मीडिया को बताया कि मृतकों में दो तिहाई पुरुष थे और एक तिहाई महिलाएं। याहुई ने बताया कि मृतकों में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की उम्र 60 साल से अधिक थी। इसके अलावा 75 प्रतिशत लोगों में दिल की बीमारी, मधुमेह, ट्यूमर की समस्या थी ।

याहुई ने कहा कि इन बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का बहुत ज्यादा खतरा है । उन्होंने कहा कि और अधिक अस्पतालों के उपलब्ध होने से ‘‘हमें उम्मीद है कि वुहान में मृत्यु दर में गिरावट आएगी । ’’

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना