लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन कोरोना वायरस से मरने वालों को याद करके 4 अप्रैल को मनाएगा शोक दिवस

By भाषा | Updated: April 3, 2020 12:41 IST

चीन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले ‘‘व्हिसलब्लोअर’’ डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन 4 अप्रैल को कोरोना वायरस से मरने वालों को याद करके शोक दिवस मनाएगा। वायरस से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाएगा।

चीनकोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले ‘‘व्हिसलब्लोअर’’ डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाएगा। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और देशभर में सार्वजनिक मनोविनोद की गतिविधियां स्थगित रहेगी।

शनिवार को सुबह दस बजे देशभर में चीन के लोग मृतकों की याद में तीन मिनट का मौन रखेंगे। चीन के मध्य हुबेई प्रांत में ‘‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 कार्यकर्ताओं की पहचान कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने के लिए शहीदों के तौर पर की गई। शहीदों के पहले समूह में 12 डॉक्टर, एक पुलिस अधिकारी और सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल है जिन्होंने अग्रणी मोर्चे पर इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

ली वेनलियांग (34) उन आठ ‘व्हिसलब्लोअरों’ में से एक नेत्र विशेषज्ञ था जिसने चिकित्साकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ आगाह किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। उसकी कोविड-19 के संपर्क में आने के बाद सात फरवरी को मौत हो गई थी।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि राष्ट्रीय शोक दिवस कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने वाले शहीदों और इस बीमारी से मारे गए लोगों के लिए देश के गहरे दुख को व्यक्त करने के लिए मनाया जाएगा। चीनी अधिकारियों ने पहले कहा था कि 3,000 से अधिक चिकित्साकर्मी इस बीमारी के संपर्क में आए थे। आधिकारिक खबरों के अनुसार, इस बीमारी से डॉक्टरों समेत 10 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल