लाइव न्यूज़ :

भारत के इस बयान के बाद चीनी अकड़ टूटी, वांग बोले- ड्रैगन और हाथी युद्ध नहीं करना चाहिए

By IANS | Updated: March 12, 2018 19:51 IST

पिछले सप्ताह भारत-चीन संबंधों पर एक सकारात्मक रुख जताते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि दोनों देशों को मतभेद दूर कर परस्पर विश्वास बढ़ाना चाहिए।

Open in App

बीजिंग, 12 मार्च: चीन ने सोमवार को भारत के इस बयान को सकारात्मक बताते हुए इसका स्वागत किया कि भारत बीजिंग से रिश्ते बढ़ाने और परस्पर सम्मान के आधार पर आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए तैयार है। 

पिछले सप्ताह भारत-चीन संबंधों पर एक सकारात्मक रुख जताते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि दोनों देशों को मतभेद दूर कर परस्पर विश्वास बढ़ाना चाहिए। वांग ने कहा कि चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी को साथ में नृत्य करना चाहिए, युद्ध नहीं।

भारत ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह परस्पर सम्मान और एक दूसरे के हितों, चिंताओं और आकांक्षाओं की संवेदनशीलता के आधार पर मतभेदों से निपटते हुए आपसी संबंध विकसित करने का इच्छुक है।

वांग के बयान पर भारतीय प्रतिक्रिया पर बीजिंग की राय पूछने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, "हमने भारत की तरफ से दिए गए सकारात्मक बयान देखे हैं। आपने विदेश मंत्री यी के पिछले सप्ताह के बयान पर गौर किया होगा जिसमें उन्होंने भारत-चीन संबंधों को लेकर बात की थी। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर चीन की बुनियादी स्थिति के बारे में बताया था।"

पिछले साल भारत-चीन सीमा पर डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के आमने-सामने आने पर भारत-चीन संबंधों में दरार आ गई थी। दोनों देशों की सेनाओं के 73 दिन आमने-सामने डटे रहने के बाद पिछले साल अगस्त में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से पहले यह विवाद शांत हुआ था।

मोदी ने सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों में सुधार लाने की पहल की थी। इसके बाद दोनों देशों ने आपसी संबंध सुधारने की कोशिश की है।

पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिश और परमाणु आपूर्ति समूह में भारत के प्रवेश के लिए चीन का विरोध तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीजिग की सड़क परियोजना भारत के चिंता के मुख्य मुद्दे रहे हैं।

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल