लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जाने का पूरा समर्थन करता है चीन: कुरैशी

By भाषा | Updated: August 11, 2019 08:49 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जाने के पाकिस्तान के फैसले का चीन पूरी तरह समर्थन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाक विदेश मंत्री कुरैशी आनन-फानन में चीन गए थे कुरैशी ने कहा कि चीन चाहता है कि कश्मीर मसले का समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के अनुसार किया जाए।

इस्लामाबाद, 10 अगस्तः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जाने के पाकिस्तान के फैसले का चीन पूरी तरह समर्थन करता है। कुरैशी आनन-फानन में शुक्रवार को चीन गए थे जहां उन्होंने विदेश मंत्री वांग यी और चीन के अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत की।

चीन से वापसी के बाद इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा, ‘‘मैंने चीन को बताया कि हम मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाना चाहते हैं। मैं देश को बताना चाहता हूं कि उन्होंने पूर्ण समर्थन का वादा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन ने न्यूयॉर्क में अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे इस मुद्दे पर पाकिस्तानी राजनयिकों के साथ बातचीत करें।’’ कुरैशी ने कहा कि चीन चाहता है कि कश्मीर मसले का समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के अनुसार किया जाए।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भारत के साथ हैं। कश्मीर मसले का हल दोनों देशों को मिलकर निकालना चाहिए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?