लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद चीन ने आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया बचाव

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:26 IST

Open in App

बीजिंग, 22 दिसंबर (एपी) हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के चीन संचालित एक भर्ती कार्यक्रम से संबंधों को छिपाने को लेकर अभ्यारोपित होने के बाद चीन ने बुधवार को अपने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का बचाव किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि अमेरिका और अन्य देशों की तरह ही चीन ऐसे आदान-प्रदान का प्रबंधन करता है।

झाओ ने कहा कि अमेरिकी एजेंसियों और अधिकारियों को इस तरह के कार्यक्रमों को निशाना नहीं बनाना चाहिए बल्कि ‘‘चीन-अमेरिका के बीच वैज्ञानिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान एवं सहयोग के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए।’’

हार्वर्ड के रसायन विज्ञान और रासायनिक जीव विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष, 62 वर्षीय चार्ल्स लिबर ने झूठे कर रिटर्न दाखिल करने, झूठे बयान देने और चीन में एक विदेशी बैंक खाते के लिए रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहने के लिए दोष स्वीकार नहीं किया।

लिबर के बचाव पक्ष के वकील, मार्क मुकासी ने दलील दी थी कि अभियोजकों के पास आरोपों का सबूत नहीं था। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि जांचकर्ताओं ने लिबर की गिरफ्तारी से पहले उनके साथ पूछताछ का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा।

अभियोजकों ने दलील दी कि जनवरी में गिरफ्तार किए गए लिबर ने जानबूझकर अपने करियर और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए चीन की ‘थाउजेंड टैलेंट्स प्लान’ में अपनी भागीदारी छुपायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक