लाइव न्यूज़ :

चीन ने वायरस के बढ़ते मामलों के बाद केवल पांच दिनों में एक अस्पताल बनाया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:47 IST

Open in App

बीजिंग, 16 जनवरी (एपी) चीन ने बीजिंग के दक्षिण में एक शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कोविड-19 मरीजों के वास्ते 1,500 कमरों वाले एक अस्पताल का निर्माण कार्य शनिवार को पांच दिनों में पूरा कर लिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, यह अस्पताल हेबई प्रांत के नांगोंग में बनाया गया है।

इस महीने नांगोंग और हेबई प्रांत की राजधानी शिजियाझुआंग में संक्रमण के कई मामले सामने आये थे।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अस्पताल का तेजी से निर्माण संबंधी इसी तरह का एक कार्यक्रम पिछले साल उस समय शुरू किया था जब यह महामारी फैली थी और वुहान में एक अलग अस्पताल बनाया गया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश में कोरोना वायरस के 130 नये मामलों की पुष्टि की है जिनमें से पिछले 24 घंटे में हेबई में 90 मामले सामने आये है।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार, नांगोंग और शिजियाझुआंग में 645 मरीजों का इलाज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल