लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में खाई में गिरी बस, 22 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:15 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्मालाबाद, तीन नवंबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा क्षेत्र के सुधनोती जिले में उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब प्रांत के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह सड़क से 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित कुल 22 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी दैनिक डॉन की खबर के अनुसार सड़क किनारे एक विक्रेता ने इस दुर्घटना को देखा और गांव की मस्जिद में नमाज़ कराने वाले नेता को टेलीफोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मस्जिद के नेता ने मस्जिद के लाउडस्पीकर पर इसकी घोषणा कर ग्रामीणों से राहत एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर एक पहाड़ी इलाका है, जहां खतरनाक सड़कें हैं। इस इलाके में सड़कों की खस्ता स्थिति तथा चालकों की लापरवाही और खराब वाहन के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के पुंछ और नीलम जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?