ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 17, 2023 09:15 AM2023-03-17T09:15:30+5:302023-03-17T09:19:57+5:30

वी.एस. नायपॉल की जीवनी, “द वर्ल्ड इज व्हाट इट इज” और “इंडिया: ए पोर्ट्रेट” के लिए पुरस्कार जीतने वाले ब्रिटिश लेखक पैट्रिक फ्रेंच का महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया है।

British author, historian and educationist Patrick French passes away in London | ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में निधन

ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में निधन

Highlightsब्रिटिश लेखक पैट्रिक फ्रेंच का महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया हैलेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच बीते चार सालों से कैंसर से जूझ रहे थेवो साल 2017 में अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के पहले डीन थे

लंदन: ब्रिटेन के जानेमाने लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का बीते गुरुवार को लंदन में निधन हो गया है। पैट्रिक फ्रैंच बीते चार सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। वी.एस. नायपॉल की जीवनी, “द वर्ल्ड इज व्हाट इट इज” और “इंडिया: ए पोर्ट्रेट” जैसी किताबों के लिए पुरस्कार जीतने वाले ब्रिटिश लेखक पैट्रिक फ्रेंच की उम्र महज 57 साल की थी। 

इतिहासकार पैट्रिक फ्रेंच का भारत से काफी गहरा संबंध रहा है। वो साल 2017 में अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के पहले डीन थे और साथ में उनका अशोक यूनिवर्सिटी से भी लंबा जुड़ाव रहा था। पैट्रिक फ्रेंच के निधन के बाद उनकी सास और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) की सह-संस्थापिका नमिता गोखले ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फ्रेंच का गुरुवार की सुबह में लंदन में निधन हो गया। 

पैट्रिक के निधन से दुखी नमिता गोखले ने कहा, “यह बहुत अचानक था। हम सब बेहद दुखी हैं। फ्रेंच की मौत लंदन में हुई। वह पिछले चार साल से कैंसर से पीड़ित थे।”

पैट्रिक फ्रेंच के परिवार में उनकी पत्नी मेरू गोखले और चार बच्चे हैं। मेरू गोखले ‘पेंगुइन प्रेस ग्रुप’ में पूर्व प्रकाशक थीं। मेरू गोखले ने लंदन में कहा कि वह “असाधारण पिता, मित्र, पति, शिक्षक और गुरु थे।” निधन के बाद जारी बयान में मेरू ने कहा, “आज सुबह (गुरुवार) को 8.10 बजे मेरे प्यारे पति पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। उनका स्नेह और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह बिना किसी कष्ट के शांति से इस दुनिया से गए।” 

पैट्रीक फ्रेंच के निधन न केवल ब्रिटेन बल्कि भारत में काफी शोक की लहर है। फ्रेंच के दिवंगत होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद एवं लेखक शशि थरूर, जयराम रमेश, इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल और रामचंद्र गुहा ने शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने फ्रेंच के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन साहित्यिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार और सबसे बढ़कर एक अद्भुत इंसान रहे पैट्रिक फ्रेंच के निधन की जानकारी से बेहद दुखी हूं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

Web Title: British author, historian and educationist Patrick French passes away in London

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे