लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने 400 ऑक्सीजन सांद्रक भारत भेजे

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 अप्रैल ब्रिटेन ने पुष्टि की है कि महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की पहली खेप के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार तक 400 और ऑक्सीजन सांद्रक भारत भेजे जाएंगे ताकि कोविड-19 महामारी की “भयावह” दूसरी लहर में भारी मांग को कुछ कम किया जा सके।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद के अपने साप्ताहिक ‘प्राइम मिनिस्टर्स क्वेश्चन्स’ (पीएमक्यू) सत्र की शुरुआत भारत के साथ एकजुटता के संदेश के साथ की और कहा कि आगे की जरूरतों के बारे में भारत सरकार के साथ चर्चा चल रही है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ब्रिटेन भारत को सहायता की आपूर्ति करने वाला पहला देश है जहां से 200 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन सांद्रकों की खेप मंगलवार को नयी दिल्ली पहुंची और उसे भारतीय अस्पतालों में वितरित किया जा रहा है।

जॉनसन ने ब्रिटिश संसद के निचने सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कहा, “सदन के सभी सदस्यों की भावनाएं भारत के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “हम महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपकरणों के साथ भारत की मदद कर रहे हैं और भारतीय अधिकारियों के साथ हम इस बात को लेकर काम करना जारी रखेंगे कि भविष्य में उन्हें किस चीज की जरूरत पड़ सकती है।”

विपक्षी लेबर पार्टी ने भी भारत में “मानवीय आपदा” के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए और मदद का आह्वान किया।

लेबर पार्टी की भारतीय मूल की सांसद और शैडो विदेश मंत्री लीसा नैंडी ने सदन में अत्यावश्यक सवाल रखते हुए कहा, “भारत को घेरने वाली घरेलू आपदा अब इतने बड़े पैमाने पर पहुंच गई है कि यह एक वैश्विक आपातकाल बन गई है। दुनियाभर में आए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले भारत से हैं और 20 लाख से ज्यादा मामले अकेले बीते एक हफ्ते में आए हैं और इस आपदा का चरम आना अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना