लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सितंबर से कोविड बूस्टर टीके लगाने की तैयारी में

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:46 IST

Open in App

लंदन, एक जुलाई ब्रिटेन सरकार कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी अपनी संवेदनशील आबादी को सितंबर से बूस्टर टीका लगाने की तैयारी कर रही है ताकि सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा बरकरार रखी जा सकें।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड टीका बूस्टर कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल मंत्री साजिद जावेद ने कहा कि मंत्री सितंबर से कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एनएचएस के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पहला कोविड-19 टीकाकरण अभियान देश में आजादी बहाल कर रहा है और हमारा बूस्टर कार्यक्रम इस आजादी की रक्षा करेगा।’’

‘एक्सप्रेस’ अखबार के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टीकाकरण पर संयुक्त समिति की सलाह के बाद योजना की रूपरेखा तय की गयी और वार्षिक फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही इसकी शुरुआत होगी।

संयुक्त समिति से मिली अंतरिम सलाह यह है कि बूस्टर से कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के लिहाज से संवेदनशील लोगों की संक्रमण के नए स्वरूपों से रक्षा करने में मदद मिलेगी।

टीका विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील तीन करोड़ से अधिक लोगों को तीसरी खुराक लेनी चाहिए। इसमें 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोग शामिल होंगे।

ऐसा माना जाता है कि ये टीके कम से कम छह महीने तक लोगों की गंभीर रूप से बीमार पड़ने से सुरक्षा करेंगे लेकिन अभी तक इस पर पर्याप्त आंकड़ें नहीं आए है कि इन टीकों की प्रतिरोधक क्षमता कब तक रहेगी । अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि कौन-सा टीका लगाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है कि क्या टीके की बूस्टर खुराक लेने का अभियान चलाना आवश्यक है लेकिन अधिकारियों ने सलाह दी है कि एहतियातन तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?