ब्रिटेन ने भारत से अनिवार्य यात्रा पाबंदियों के छोड़कर सभी पाबंदियां हटाईं

By भाषा | Published: August 17, 2021 08:22 PM2021-08-17T20:22:22+5:302021-08-17T20:22:22+5:30

Britain lifts all restrictions except mandatory travel restrictions from India | ब्रिटेन ने भारत से अनिवार्य यात्रा पाबंदियों के छोड़कर सभी पाबंदियां हटाईं

ब्रिटेन ने भारत से अनिवार्य यात्रा पाबंदियों के छोड़कर सभी पाबंदियां हटाईं

ब्रिटेन ने मंगलवार को अपना आधिकारिक कोविड यात्रा परामर्श अपडेट करते हुए भारत पर से अनिवार्य यात्रा पाबंदियों के छोड़कर सभी पाबंदियां हटा लीं। ब्रिटेन ने आठ अगस्त को भारत को यात्रा पाबंदियों से संबंधित लाल सूची से हटा दिया था। अब विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास अधिकारी (एफसीडीओ) परामर्श को अपडेट करते हुए इसमें छूट दी गई हैं। एफसीडीओ के अपडेट में कहा गया है, ''मई में भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के बाद अब भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली पर से दबाव कम हो गया है क्योंकि कोविड-19 मामलों में गिरावट देखी गई है।'' अपडेट में कहा गया है, “भारत और ब्रिटेन के बीच सीमित संख्या में उड़ानें संचालित होती रहती हैं। टिकट बुक करने और यात्रा से पहले महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देखने के लिए आपको एयरलाइन वेबसाइटों पर नजर रखनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Britain lifts all restrictions except mandatory travel restrictions from India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Commonwealth