ब्राजील की चार जेलों में भड़की हिंसा, 42 कैदियों की मौत

By भाषा | Published: May 28, 2019 09:12 AM2019-05-28T09:12:36+5:302019-05-28T09:12:36+5:30

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।

Brazil Clashes in multiple prisons at least 40 people dead says official | ब्राजील की चार जेलों में भड़की हिंसा, 42 कैदियों की मौत

ब्राजील में जेल में हिंसा से कई कैदियों की मौत (फोटो- एएफपी)

Highlightsब्राजील के जेलों में हिंसा, कई कैदियों की मौतब्राजील के जेलों में पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं, 2017 में 59 की हुई थी मौत

उत्तर ब्राजील की चार जेलों में हुई हिंसा में कम से कम 42 कैदियों की मौत हो गई है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से एक दिन पहले ही एक जेल में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

मारे गए कैदियों में कम से कम 27 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं। संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील कैदियों की संख्या के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर है और जून 2016 तक यहां 7,26,712 कैदी थे। यह संख्या उसकी जेलों की क्षमता की दोगुनी है। उसी वर्ष देश में जेलों की क्षमता 3,68,049 कैदियों की थी।

पहले भी होती रही है ऐसी घटना

यह हिंसा सोमवार को भड़की। इससे एक दिन पर रविवार को मनौस के एनिसियो जोबिम प्रिजन कॉम्पलेक्स में भी हिंसा हुई थी, जिसमें 15 कैदियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार यह कैदियों के बीच की लड़ाई थी। इससे पहले 2017 में एक जेल में करीब 20 घंटे चली हिंसा में 56 लोगों की मौत हो गई थी।

Web Title: Brazil Clashes in multiple prisons at least 40 people dead says official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे