लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन का दौरा भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिये “रोडमैप 2030” को अंतिम रूप देगा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 अप्रैल लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल से भारत दौरे पर होंगे और वह व्यापार व निवेश तथा जलवायु कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर भारत-ब्रिटेन संबंधों फिर से सक्रिय करने के लिये ‘रोडमैप 2030’ पर सहमति के लिये तैयार हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने पुष्टि की थी कि भारत में कोविड-19 महामारी के संकट के कारण जॉनसन ने अपने निर्धारित दौरे की अवधि कम करने का फैसला किया है और अब अधिकतर कार्यक्रम सोमवार 26 अप्रैल को निर्धारित हैं।

जॉनसन का दौरा इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह पर भी टल चुका है। दिसंबर 2019 में ब्रिटेन में हुए आम चुनावों और दिसंबर 2020 में ब्रेग्जिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह यूरोप के बाहर उनकी पहली प्रमुख द्विपक्षीय यात्रा है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग की तरफ से कहा गया, “प्रधानमंत्री जॉनसन की यात्रा से रक्षा व सुरक्षा, हिंद-प्रशांत और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र (डब्ल्यूआईओआर), व्यापार व निवेश, स्वास्थ्य देखभाल, जलवायु परिवर्तन और लोगों से लोगों के संपर्क के स्तर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के व्यापक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।”

उच्चायोग ने कहा, “भारत और ब्रिटेन भविष्य के संबंधों के लिये एक ‘रोडमैप 2030’ पर सहमति के लिये तैयार हैं। 2030 का नजरिया लोगों के बीच संपर्कों को फिर से जीवित करने और गतिशील बनाने के लिये है, जिसमें व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग पर फिर से ध्यान दिया जाएगा…। हिंद महासागर क्षेत्र और हिंद-प्रशांत जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा