रूसी राष्ट्रपति को लेकर बोले बोरिस जॉनसन- अगर महिला होते व्लादिमीर पुतिन तो यूक्रेन में नहीं होता युद्ध

By मनाली रस्तोगी | Published: June 29, 2022 02:03 PM2022-06-29T14:03:59+5:302022-06-29T14:06:02+5:30

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि अगर वो एक महिला होते तो यूक्रेन में युद्ध शुरू नहीं करते।

Boris Johnson says if Vladimir Putin Were A Woman He Wouldn't Have Embarked On War | रूसी राष्ट्रपति को लेकर बोले बोरिस जॉनसन- अगर महिला होते व्लादिमीर पुतिन तो यूक्रेन में नहीं होता युद्ध

रूसी राष्ट्रपति को लेकर बोले बोरिस जॉनसन- अगर महिला होते व्लादिमीर पुतिन तो यूक्रेन में नहीं होता युद्ध

Highlightsजॉनसन ने कहा कि अगर पुतिन एक महिला होते तो वो इस तरह से युद्ध में शामिल होते। जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन पर पुतिन का आक्रमण विषाक्त पुरुषत्व का एक आदर्श उदाहरण है।

बर्लिन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगर एक महिला होते तो यूक्रेन में युद्ध शुरू नहीं करते। एक इंटरव्यू के दौरान जॉनसन ने कहा कि अगर पुतिन एक महिला होते तो वो इस तरह से युद्ध में शामिल होते। जर्मन ब्रॉडकास्टर ZDF से बातचीत के दौरान जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन पर पुतिन का आक्रमण विषाक्त पुरुषत्व का एक आदर्श उदाहरण है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्वीकार किया कि बेशक लोग चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो, लेकिन फिलहाल कोई सौदा उपलब्ध नहीं है। पुतिन शांति की पेशकश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सहयोगियों को यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए ताकि वह मॉस्को के साथ शांति वार्ता संभव होने की स्थिति में सर्वोत्तम संभव रणनीतिक स्थिति में हो सके। बता दें कि रूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को चार महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से दुनियाभर को तेल से लेकर कई जरूरी सामान के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Web Title: Boris Johnson says if Vladimir Putin Were A Woman He Wouldn't Have Embarked On War

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे