लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने नेपाल के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय संबंधों, कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:17 IST

Open in App

(ललित के झा और शिरीष बी प्रधान)

वाशिंगटन/काठमांडो, 28 जुलाई अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से जलवायु परिवर्तन के असर, कोविड-19 महामारी से निपटने में सहयोग समेत दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

ब्लिंकन ने मंगलवार को देउबा के साथ टेलीफोन पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि उन्होंने अमेरिका-नेपाल भागीदारी की अहमियत और हाल में नेपाल को टीके की 15 लाख खुराकें दान देने तथा अन्य सहयोग पर चर्चा की। प्राइस ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री ब्लिंकन और प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने में सहयोग को लेकर भी बातचीत की।’’

इससे पहले ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री देउबा से बातचीत की और जलवायु परिवर्तन के असर, कोविड-19 से निपटने को लेकर सहयोग बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों, कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन को लेकर चर्चा की।

काठमांडो में, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री देउबा की ब्लिंकन के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के साथ कोविड-19 टीके, चिकित्सकीय उपकरणों को लेकर मदद पर चर्चा हुई।’’ मंत्रालय के मुताबिक विदेश मंत्री ब्लिंकन ने देउबा को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। नेपाल के उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद देउबा 12 जुलाई को प्रधानमंत्री बने।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 रोधी टीके और अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए अमेरिका की सराहना की और महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों और युवा आबादी के लिए उपयुक्त टीके मुहैया कराने में सहयोग का आग्रह किया। नेपाल अमेरिका से फाइजर और मॉर्डना के टीके मंगवाना चाहता है।

एक बयान में कहा गया, ‘‘देउबा और ब्लिंकन ने वैश्विक स्तर पर तापमान बढ़ने और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे तथा पर्यावरण के लिहाज से नेपाल जैसे संवेदनशील पर्वतीय देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर इसके प्रभाव’’ को लेकर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?