लाइव न्यूज़ :

जॉर्जिया में बाइडन की ऐतिहासिक जीत, 2016 में ट्रंप को हासिल हुए वोटों की बराबरी की

By भाषा | Updated: November 14, 2020 21:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिका के प्रमुख मीडिया संस्थानों के अनुमान के अनुसार हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रहे जो बाइडन ने जॉर्जिया में जीत लगभग हासिल कर ली है जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलीना पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करने वाले ट्रंप बिना सबूतों के कई बार कह चुके हैं कि धोखाधड़ी और अन्य अनियमितताओं के चलते निर्णायक माने जाने वाले राज्यों में उन्हें लाखों वोटों से वंचित होना पड़ा।

जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलीना वे राज्य हैं, जिनसे व्हाइट हाउस की दौड़ के नतीजों की तस्वीर साफ हुई है। जॉर्जिया में बाइडेन की जीत से उनके खाते में 16 इलेक्टोरल वोट जुड़े, जिसके बाद उनको मिले वोटों की कुल संख्या 306 हो गई और उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे तथा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हासिल हुए वोटों की बराबरी कर ली।

सीएनएन ने शुक्रवार को कहा कि बाइडेन जॉर्जिया में जीत लगभग हासिल कर चुके हैं। बीते तीन दशक से यह राज्य रिपब्लिकन उम्मीदवार का गढ़ रहा था। बाइडन 1992 में बिल क्लिंटन के बाद इस राज्य में जीत हासिल करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले उम्मीदवार हैं।

एनबीसी न्यूज के अनुसार जॉर्जिया में 99 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है। बाइडन को 49.5 प्रतिशत जबकि ट्रंप को 49.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। बाइडन ट्रंप से 14,152 मतों से आगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल