VIDEO: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग; बाल-बाल बचे लोग
By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2026 11:01 IST2026-01-16T10:59:04+5:302026-01-16T11:01:06+5:30
Bangladesh: सिलहट में एक हिंदू टीचर के घर में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

VIDEO: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग; बाल-बाल बचे लोग
Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमले बढ़ते ही जा रही है जहां ताजा मामला सिलहट से आया है। जहां एक हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घर कथित तौर पर सिलहट के गोवाईनघाट उपजिला में एक टीचर बीरेंद्र कुमार डे का था। उन्हें लोकप्रिय रूप से झुनू सर के नाम से जाना जाता है।
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो ऑनलाइन सामने आया। अब तक, आग लगने से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इलाके में हिंदू समुदाय के लोगों में दहशत फैल गई है।
वायरल वीडियो में, हिंदू परिवार के सदस्य आग की लपटें तेज़ी से फैलने पर भागने की कोशिश करते दिखे। हमले का मकसद अभी साफ नहीं है और आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
यह घटना फेनी जिले के डागनभुइयां उपज़िला में बदमाशों द्वारा एक हिंदू व्यक्ति की धारदार हथियारों से काटकर और चाकू मारकर हत्या करने के तीन दिन बाद हुई। 27 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक समीर दास का शव 12 जनवरी को बांग्लादेश के जगतपुर गांव के एक खेत से बरामद किया गया था।
परिवार के सदस्यों और पुलिस के हवाले से, बांग्लादेश के बंगाली अखबार डेली मनोबकंठा ने बताया कि समीर रविवार शाम को अपनी ऑटो-रिक्शा से घर से निकला था। इस महीने की शुरुआत में, एक हिंदू व्यवसायी, जिस पर नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला किया था और आग लगा दी थी, उसने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। दास कथित तौर पर दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करता था। 31 दिसंबर को जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तब उस पर हमला किया गया था। आग बुझाने के लिए वह एक तालाब में कूद गया। इस बीच, हमलावर मौके से फरार हो गए।
Another Hindu home burned in Bangladesh.
— The Bharat News 🇮🇳 (@BharatNewsX) January 16, 2026
Teacher Birendra Kumar Dey’s house in Sylhet’s Gowainghat was set on fire again 💔 pic.twitter.com/dHG83h0lfg
पिछले साल दिसंबर में, मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री के मजदूर दीपू चंद्र दास को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। दीपू को फिर एक पेड़ से लटका दिया गया और आग लगा दी गई। इस बीच, कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी जिले में एक और हिंदू युवक, अमृत मंडल को जबरन वसूली के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया।
28 दिसंबर को, मुस्लिम बहुल पीरोजपुर जिले के डुमरीताला गांव में भी हिंदुओं के कई घरों में आग लगाने की खबर थी।
A Hindu school teacher’s house was set on fire by Jamaat Shibir for refusing to take part in election campaigning. Targeted violence against minorities in Bangladesh continues unabated.#Bangladesh#MinorityRights#StopViolence#BangladeshCrisis#SaveBangladeshiHindu… pic.twitter.com/1m0lMsFrnM
— CrackPlatoonBd24 (@CrackPlatoonBD) January 15, 2026