यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने अपनी जगह बनायी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2019 02:55 PM2019-07-06T14:55:01+5:302019-07-06T14:55:01+5:30

इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है।

Babylonian made his place in UNESCO's World Heritage List | यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने अपनी जगह बनायी

प्राचीनतम बेबीलोन के बगैर कैसे मानवता का इतिहास बताया जाएगा?

Highlightsबगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था। बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक हुई थी।

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने इराक की तीन दशक की जद्दोजेहद के बाद विशाल क्षेत्र में फैले प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया।

इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था।

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में मतदान से पहले इराक के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘ बेबीलोन के बगैर प्राचीन धरोहर का क्या मतलब है? प्राचीनतम बेबीलोन के बगैर कैसे मानवता का इतिहास बताया जाएगा?’’ बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक हुई थी।

वैसे समिति ने इराक की आपत्ति के बाद बेबीलोन को संकट में घिरा विश्व धरोहर घोषित नहीं किया। 

Web Title: Babylonian made his place in UNESCO's World Heritage List

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे