लाइव न्यूज़ :

Article 370: संयुक्त राष्ट्र ने कहा, भारत-पाक से विभिन्न स्तर पर हो रहा है संपर्क

By भाषा | Updated: August 8, 2019 10:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कश्मीर मुद्दे पर तनाव के मद्देनजर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। भारत के फैसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी दावे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक संस्था और उसका शीर्ष नेतृत्व भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न स्तर पर संपर्क बनाए हुए है। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कश्मीर मुद्दे पर तनाव के मद्देनजर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

प्रवक्ता ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि क्यों महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान से बात करने के लिए अनिच्छुक हैं।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, ‘‘ महासचिव की ओर से कोई अनिच्छा नहीं है। हमें मुद्दे की जानकारी है और हम चिंता के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर संपर्क किए जा रहे हैं और हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। ’’

जब यह पूछा गया कि गुतारेस भारत और पाकिस्तान के नेताओं से बात क्यों नहीं करते, तो दुजार्रिक ने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं। मैं फिर से अभी दिए गए जवाब को संदर्भित करूंगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में दुजार्रिक ने पुष्टि की कि संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का पत्र मिला है, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे पर विश्व संस्था को लिखा है।

दुजार्रिक ने कहा,‘‘ पत्र मिला है। अनुरोध के अनुरूप इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दस्तावेज के तौर पर वितरित किया जाएगा। हम पत्र का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं।’’

बहरहाल, उन्होंने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के फैसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी दावे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

कश्मीर की स्थिति को लेकर किए गए सवाल के जवाब में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा की प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने बताया कि मारिया अभी यात्रा पर हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना