लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः डरा पाकिस्तान चीन पहुंचा, सेना प्रमुख बाजवा ने चीन के शीर्ष जनरल के साथ स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 27, 2019 20:53 IST

चीन के केन्द्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल जू किलियांग सोमवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय गये और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देबाजवा ने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों विशेष रूप से कश्मीर पर चीन की समझ और समर्थन की सराहना की। आईएसपीआर के बयान के अनुसार किलियांग ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान और उसकी सेना के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

पाकिस्तान और चीन ने रक्षा सहयोग और पाकिस्तानी सेना की निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

दोनों सेनाओं के शीर्ष जनरलों ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर भी चर्चा की। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

चीन के केन्द्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल जू किलियांग सोमवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय गये और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक बैठक की।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने बताया कि बैठक के दौरान आपसी हित के मुद्दों, क्षेत्रीय सुरक्षा, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने के उपायों और कश्मीर की स्थिति पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।

बाजवा ने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों विशेष रूप से कश्मीर पर चीन की समझ और समर्थन की सराहना की। आईएसपीआर के बयान के अनुसार किलियांग ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान और उसकी सेना के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।’’

रक्षा सहयोग और पाकिस्तान सेना की निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट रूप से बताता रहा है कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया जाना उसका आतंरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को यह सच्चाई स्वीकार करने की भी सलाह दी थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनइमरान खानधारा ३७०जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?