लाइव न्यूज़ :

कनाडा में हिंदू मंदिर पर लिखे गए देश विरोधी नारे, भारत सरकार ने जताई नाराजगी

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 11:53 IST

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कनाडा सरकार को इस संबंध में संज्ञान लेने और मामले की जांच करने के संबंध में अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में गौरी शंकर मंदिर की दीवारों पर लिखे गए देश विरोदी नारे।कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने मामले को गंभीर बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। बता दें कि कनाडा में पहले भी हिंदू मंदिरों में हमले की खबरे सामने आती रही है, पिछले सालों में इन घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

नई दिल्ली: कनाडा में हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए देश विरोधी नारों से एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। कनाडा के ब्रैम्पटन, ग्रेटर टोरंटो में गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ और मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने से भारतीय समुदाय ने इसकी कड़ी निंदा की है। मामले के सामने आने के बाद भारत सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ से कनाडा में स्थित भारतीय समुदाय की धार्मिक भावना आहत हुई है। अपनी चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से आपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कनाडा सरकार को इस संबंध में संज्ञान लेने और मामले की जांच करने के संबंध में अपनी बात रखी है। भारतीय दूतवासा ने घटना की कड़ी निंदा की है और हिंदू धर्म के लिए पनप रही इस नफरत पर चिंता व्यक्त की है।

कनाडा पुलिस ने मामले की सख्ती से जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब विदेश में किसी हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के विरोध में नारे न लिखे गए हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी घटना सामने आई। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के श्री शिव विष्णु मंदिर की दीवारों पर रात के समय तथाकथित खालिस्तान समर्थकों ने नफरत भरे नारे लिखे थे। सुबह जब मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में तोड़फोड़ और दीवारों पर नारे देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास ने संघीय सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था। 

वहीं, कनाडा में पहले भी ऐसी घटना सामने आई है। पिछले साल जुलाई में ऐसी कई घटनाएं सामने आई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने संबंध में सितंबर में बयान कर इन सभी घटनाओं की कड़ी निंदा की थी। भारत सरकार ने कनाडा में तेजी से हिंदू मंदिर के खिलाफ हो रही इस घटना में इजाफा देखा था और इस मामले की उचित जांच की मांग उठाई थी। 

टॅग्स :कनाडाभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा