आंध्र प्रदेश के राज्यपाल की हालत स्थिर:अस्पताल
By भाषा | Published: November 18, 2021 05:50 PM2021-11-18T17:50:21+5:302021-11-18T17:50:21+5:30
अमरावती, 18 नवंबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना।
संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को राज्यपाल को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, हरिचंदन की ऑक्सीजन संतृप्ति का स्तर और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं। बुलेटिन के मुताबिक, राज्यपाल ने संकेत दिया है कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों का एक दल 24 घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।