लाइव न्यूज़ :

और रद्द करो भारत के साथ व्यापार समझौता, इस कारण पाकिस्तान में बढ़ी महंगाई, टमाटर 300 के पार

By भाषा | Updated: December 4, 2019 14:11 IST

आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने मंगलवार शाम को यह टिप्पणी की जब प्रधानमंत्री इमरान खान की आर्थिक मामलों की टीम के वरिष्ठ सदस्य ताजा आर्थिक हालात के बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, अजहर ने कहा कि आसमान छूती कीमतें खासतौर से खाद्य महंगाई भारत के साथ व्यापार रद्द होने पैदा हुई और इसमें मौसमी तत्व तथा बिचौलियों की भी भूमिका है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मंत्री ने भारी महंगाई के लिए भारत के साथ व्यापार रद्द होने को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि केंद्र सस्ता बाजार लगाने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ इस मामले पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के लिए भारत के साथ व्यापार रद्द होने को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने मंगलवार शाम को यह टिप्पणी की जब प्रधानमंत्री इमरान खान की आर्थिक मामलों की टीम के वरिष्ठ सदस्य ताजा आर्थिक हालात के बारे में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, अजहर ने कहा कि आसमान छूती कीमतें खासतौर से खाद्य महंगाई भारत के साथ व्यापार रद्द होने पैदा हुई और इसमें मौसमी तत्व तथा बिचौलियों की भी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सस्ता बाजार लगाने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ इस मामले पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई जनवरी-फरवरी से कम होना शुरू होगी। यह टिप्पणियां तब आई हैं जब टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं जिससे लोग परेशान हो गए हैं क्योंकि यह उनके भोजन की अहम सामग्री है।

पाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद उसके साथ कूटनीतिक संबंध कमतर कर दिए और व्यापार निलंबित कर दिया। 

 

टॅग्स :पाकिस्तानमोदी सरकारइंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला