लाइव न्यूज़ :

Egypt: प्रेस के दमन को लेकर एमनेस्टी इंटरनेशनल ने किए सनसनीखेज दावे, कहा- अब तक 37 पत्रकारों पर हुई गलत खबर फैलाने की कार्रवाई

By भाषा | Updated: May 3, 2020 12:48 IST

एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में मिस्र के पत्रकारों को लेकर कुछ सनसनीखेज दावे किए गए हैं। इन दावों के अनुसार, यहां पत्रकारों की आवाज को दबाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्वास्थ्य संकट के बीच सरकार जरा भी पारदर्शिता नहीं बरत रही।मिस्र ने दी गार्डियन अखबार के एक पत्रकार को देश निकाला दे दिया क्योंकि उसने अपनी खबर में कहा था कि वायरस की संक्रमण दर आधिकारिक आकड़ों से अधिक हो सकती है।

काहिरा: मिस्र में बीते चार साल से मीडिया घरानों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, असंतुष्ट आवाजों को इस हद तक दबाया जा रहा है कि यहां पत्रकार होना एक अपराध बन गया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की रविवार को जारी एक रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही सनसनीखेज दावे किए गए हैं। लंदन स्थित इस अधिकार समूह ने कहा कि मिस्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सरकार सूचना पर सख्त नियंत्रण कर रही है। 

सरकार कोरोना वायरस महामारी के बीच नहीं बरत रही पारदर्शिता

इस स्वास्थ्य संकट के बीच सरकार जरा भी पारदर्शिता नहीं बरत रही। एमनेस्टी के पश्चिम एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका मामलों के निदेशक फिलिप लूथर ने कहा, ‘‘मिस्र के अधिकारियों ने एकदम स्पष्ट कर दिया है कि जो कोई भी आधिकारिक कथन को चुनौती देगा उसे इसका गंभीर नतीजा भुगतना होगा।’’ प्रेस स्वतंत्रता पर बढ़ती कार्रवाई के उदाहरण के तौर पर एमनेस्टी ने हिरासत में लिए गए 37 पत्रकारों के मामले सामने रखे हैं जिन पर ‘‘गलत खबर फैलाने’’, ‘‘सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने’’ के आरोप हैं। 

गलत खबर फैलाने पर होगी पांच साल की कैद और जुर्माने की सजा

दरअसल ये आरोप 2015 के उस विस्तृत आतंकवाद रोधी कानून के तहत लगाए गए हैं जिसमें आतंकवाद की परिभाषा का दायरा बढ़ाते हुए उसमें सभी प्रकार की असहमति को शामिल कर दिया गया था। मिस्र के लोक अभियोजक ने हाल में चेतावनी दी थी कि जो भी कोरोना वायरस के बारे में गलत खबर फैलाएगा, उसे पांच साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। 

इस तरह के मामले में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मिस्र ने दी गार्डियन अखबार के एक पत्रकार को देश निकाला दे दिया क्योंकि उसने अपनी खबर में कहा था कि वायरस की संक्रमण दर आधिकारिक आकड़ों से अधिक हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमिस्रपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा