लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की इमरान खान को झिड़की, कहा- 'हम चाहते हैं कि ऐसी चिंता चीन में मुसलमानों के हालात पर भी दिखे'

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2019 11:56 IST

चीन के पाकिस्तान से गहरे रिश्ते हैं। हाल में सोमवार को एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से वीगर मुसलमानों की स्थिति को लेकर सवाल भी पूछे गये थे। हालांकि, इमरान ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के चीन में मुस्लिमों की स्थिति को लेकर चुप्पी पर अमेरिका का तंजअमेरिकी अधिकारी ने कहा- इमरान के लिए चीन में मुस्लिमों की स्थिति पर भी चिंता करना जरूरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज कसते हुए अमेरिका के सीनियर अधिकारी ने सवाल उठाया कि वे चीन के बारे में कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं जिसने  करीब 10 लाख वीगर और दूसरे तुर्की भाषा बोलने वाले मुस्लिमों को एक तरह से बंदी बनाकर रखा है। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले के बाद से पाकिस्तान लगातार अपना विरोध अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर जताता आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए इमरान खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। 

वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। बहरहाल, अमेरिका के दक्षिण और केंद्रीय एशिया के कार्यकारी सहायक सचिव एलिस वेल्स ने कहा, 'दोनों परमाणु शक्तियों के बीच तनाव कम होना ही बेहतर है।'     

एलिस ने साथ ही यह सवाल भी उठाया कि इमरान खान चीन के बारे में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं जिसने वीगर मुस्लिमों को बंदी बनाया हुआ है। एलिस ने कहा, 'मैं वैसे ही चिंता पश्चिमी चीन में रह रहे मुस्लिमों के बारे में भी देखना चाहूंगी। इससे मुस्लिमों के मानवाधिकार को लेकर और विस्तार से बात हो सकती है। आप देख रहे होंगे कि यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान प्रशासन बहुत सजग है और पूरे चीन में मुस्लिमों के हालात पर भी प्रकाश डालने की कोशिश कर रहा है।'

बता दें कि चीन के पाकिस्तान से गहरे रिश्ते हैं। हाल में सोमवार को एक कार्यक्रम में इमरान खान से वीगर मुसलमानों की स्थिति को लेकर सवाल भी पूछे गये थे। हालांकि इमरान खान ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि पाकिस्तान का चीन से करीब का रिश्ता है और वह अपने निजी स्तर पर चीन से इस मुद्दे को उठाना पसंद करेगा।

चीन पर वीगर मुसलमानों के इस्लामिक परंपरा के पालन नहीं करने के लिए लगातार दबाव बनाये जाने का आरोप लगता रहा है। वहीं, चीन कहता है कि वह चरमपंथ को रोकने के लिए उन्हें वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा है। इन तमाम विवादों के बीच अमेरिका अभी जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन पर वीगर मुस्लिमों के मुद्दे को लेकर लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

टॅग्स :अमेरिकाइमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल