अमेरिका के इंडियाना के मॉल में गोलीबारी, एक शख्स की मौत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
By भाषा | Published: September 13, 2020 09:07 AM2020-09-13T09:07:17+5:302020-09-13T09:07:17+5:30
अमेरिका के इंडियाना में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल गोलीबारी की ये घटना हुई। पुलिस ने फिलहाल मृतक के बारे में और संदिग्ध हमलावर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
मिशवाका (अमेरिका): अमेरिका के इंडियाना में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । हालांकि, गोलीबारी के बीच लोग वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
सेंट जोसेफ काउंटी के कोरोनर (हिंसा के कारण अथवा अचानक या संदिग्ध रूप से हुई मौत की जांच करने वाला अधिकारी) माइकल मैक्गन ने बताया कि यहां के यूनिवर्सिटी पार्क मॉल में दोपहर बाद तीन बजे हुई गोलीबारी में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।
उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी और न ही मृत व्यक्ति की पहचान उजागर की। पुलिस ने भी गोलीबारी करने वाले संभावित संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी के बाद मॉल को खाली करा लिया गया।
Happening now. Shots fired at University Park Mall in Indiana. Police say it's an active shooter situation. pic.twitter.com/fqiujJ5vJf
— Ian Miles Cheong (@stillgray) September 12, 2020
घटना के कई घंटे बाद तक अधिकारी मॉल के आस पास मौजूद थे। सोशल मीडिया में साझा किये गये घटना के वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने के कुछ सेकेंड बाद ही लोग मॉल से बाहर भाग रहे हैं।
मॉल में मौजूद रेनी डोमिनिक ने बताया कि वह मॉल के एक हिस्से में अपने पति और दो बच्चों के साथ थीं तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी।