लाइव न्यूज़ :

एम्बर हर्ड ने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:45 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, दो जुलाई हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने अपने घर में एक बच्ची की किलकारियां गूंजने की खबर दी है। उन्होंने सरोगेसी के जरिए अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

‘एक्वामैन’ की अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के पैदा होने की जानकारीी साझा की। हर्ड ने बच्ची के साथ पोस्ट की अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘मैं इस खबर को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। चार साल पहले मैंने बच्चे को लेकर फैसला लिया था। मैं अपनी शर्तों पर यह करना चाहती थी। मैंने सोचा कि एक बच्चा पाने के लिए शादी करने की जरूरत नहीं है।’’

हर्ड ने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि मेरी निजी जिंदगी से किसी को कोई मतलब न हो। मेरी बेटी का जन्म आठ अप्रैल को हुआ। उसका नाम ओनाग पेग हर्ड है। वह मेरी बाकी की जिंदगी की शुरुआत है।’’

अभिनेत्री ने अपनी नवजात बेटी का नाम अपनी मां पेग के नाम पर रखा है जिनका मई 2020 में निधन हो गया। हर्ड ने हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप से शादी की थी और उनकी शादी फरवरी 2015 से मई 2016 तक चली। उनका तलाक हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल