बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के भी दो संगठन सम्मानित

By रुस्तम राणा | Published: October 7, 2022 03:13 PM2022-10-07T15:13:08+5:302022-10-07T15:33:05+5:30

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

Ales Bialiatski, Russia's Memorial, Ukraine's Center for Civil Liberties win 2022 Nobel Peace Prize | बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के भी दो संगठन सम्मानित

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार, रूस-यूक्रेन के भी दो संगठन सम्मानित

Highlightsरूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी नोबेल शांति पुरस्कार दिया गयानोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में कीअर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी

Nobel Peace Prize 2022: इस साल के शांति के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की गई। बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की। निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। 

तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं। रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था। 

बृहस्पतिवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया। अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 900,000 अमरीकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में छोड़ी गई वसीयत से आता है। पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिया जाता है।

(इनपुट भाषा)

Web Title: Ales Bialiatski, Russia's Memorial, Ukraine's Center for Civil Liberties win 2022 Nobel Peace Prize

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे