आगरा में जन्में पूर्व ब्रितानी भारतीय मंत्री आलोक शर्मा को नववर्ष पर ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2022 09:28 AM2022-12-31T09:28:57+5:302022-12-31T09:32:49+5:30

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) पिछले साल स्कॉटलैंड में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया गया था। शर्मा इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे। 

Agra-born former British Indian minister Alok Sharma was honored with title of Knighthood on New Year | आगरा में जन्में पूर्व ब्रितानी भारतीय मंत्री आलोक शर्मा को नववर्ष पर ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया

आगरा में जन्में पूर्व ब्रितानी भारतीय मंत्री आलोक शर्मा को नववर्ष पर ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया

Highlightsमहाराजा चार्ल्स तृतीय ने यहां जारी अपनी पहली नववर्ष सम्मान सूची में ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित कियाइस बार भारतीय मूल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, चिकित्साकर्मियों को सम्मान सूची में शामिल किया गया हैं।

लंदनः ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके योगदान के लिए महाराजा चार्ल्स तृतीय ने यहां जारी अपनी पहली नववर्ष सम्मान सूची में ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया है। आगरा में जन्मे शर्मा (55) अक्टूबर तक कैबिनेट स्तर के मंत्री थे और उन्हें ‘ओवरसीज लिस्ट’ में शामिल किया गया है।

इस बार भारतीय मूल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, चिकित्साकर्मियों और परोपकारियों को ब्रिटेन और विदेश में उनकी ‘‘अतुलनीय जनसेवा’’ के लिए सम्मान सूची में शामिल किया गया हैं।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने सम्मान सूची के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘आलोक शर्मा को सीओपी26 में अपने नेतृत्व से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में योगदान देने और भविष्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने में बड़ा योगदान देने वाले ऐतिहासिक समझौते के लिए ब्रिटेन को प्रेरित करने के लिए ‘नाइटहुड’ दिया जाता है।’’

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) पिछले साल स्कॉटलैंड में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया गया था। शर्मा इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे। 

Web Title: Agra-born former British Indian minister Alok Sharma was honored with title of Knighthood on New Year

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे