अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी देश में हैं: संयुक्त अरब अमीरात
By भाषा | Published: August 18, 2021 07:55 PM2021-08-18T19:55:11+5:302021-08-18T19:55:11+5:30
काबुल, 18 अगस्त (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके परिवार को ‘‘मानवीय आधार’’ पर स्वीकार कर लिया है।तालिबान के काबुल के नजदीक पहुंचने से पहले ही गनी देश छोड़ कर चले गए थे। यूएई की सरकारी समाचार समिति ‘डब्ल्यूएएम’ ने बुधवार को अपनी एक खबर में यह जानकारी दी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि गनी देश में कहां हैं। इसमें देश के विदेश मंत्रालय के एक लाइन वाले बयान को उद्धत किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।