आज ही के दिन हुआ था मुमताज महल का इंतकाल, गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में किया था सविनय अवज्ञा का पहला प्रयोग

By भाषा | Published: June 7, 2018 03:10 PM2018-06-07T15:10:22+5:302018-06-07T15:10:22+5:30

मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ही ताजमहल बनवाया था। ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रें हैं।

7 june in world history mumtaj mahal died today tajmahal was built for her by shah jehan | आज ही के दिन हुआ था मुमताज महल का इंतकाल, गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में किया था सविनय अवज्ञा का पहला प्रयोग

आज ही के दिन हुआ था मुमताज महल का इंतकाल, गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में किया था सविनय अवज्ञा का पहला प्रयोग

आज साल का 158वां दिन है और अब साल के कुल 207 दिन बाकी हैं। आज के इस दिन का ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल तामीर करवाया था और मुमताज महल का इंतकाल 39 वर्ष की आयु में आज ही के दिन बुरहानपुर में हुआ था। आइए हमको बताते हैं सात जून के दिन घटित हुई विश्व इतिहास की 10 बड़ी घटनाओं के बारे में-

07 जून 1539: बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।

07 जून 1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

07 जून 1631: मुग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन।

07 जून 1780: लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।

07 जून 1893: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

07 जून 1989: भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण।

07 जून 1995: अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

07 जून 2000: एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

07 जून 2004: इसराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

07 जून 2006: नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: 7 june in world history mumtaj mahal died today tajmahal was built for her by shah jehan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे