लाइव न्यूज़ :

इटली: प्रवासियों को ले जा रही नौका के डूबने से 12 बच्चे समेत 59 लोगों की हुई मौत, अभी भी 20 से 30 लोग है लापता

By आजाद खान | Updated: February 27, 2023 16:27 IST

इस पर बोलते हुए इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा है कि वे इस दुर्घटना पर दुख जताते है और इसका जिम्मेदार उन मानव तस्करों को ठहराते है जो मुनाफे की लालच में प्रवासियों को "सुरक्षित यात्रा की झूठी संभावना" की पेशकश करते है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में प्रवासियों को ले जारी नौका के डूबने से 59 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 12 बच्चों की भी जान चली गई है। आंतरिक मंत्री माटेओ पिआंतेदोसी ने बताया कि अभी भी 20 से 30 लोगों के लापता की आशंका जताई जा रही है।

रोम: इटली के दक्षिणी तट के करीब एक नौका के डूब जाने से कम से कम 59 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है जिसमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह नौका तुर्की से रवाना हुआ था जो अपने साथ अफगानिस्तान, ईरान और कई अन्य देशों के लोगों को किसी दूसरे देश ले जा रहा था। 

ऐसे में रास्ते में ही इटली के कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि इस नौका में 150 से 200 प्रवासी सवार थे जिनमें से कई और की तलाश की जा रही है। 

81 लोगों को बचाया गया, 20-30 लोग अभी भी है लापता

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 81 लोगों को बचाया गया है। इन लोगों में 20 लोग ऐसे है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसमें एक की हालत बहुत ही नाजुक है। 

घटनास्थल का दौरा करने वाले आंतरिक मंत्री माटेओ पिआंतेदोसी ने बताया कि इस में अभी भी 20 से 30 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस घटना ने यूरोप और इटली में प्रवासन पर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है और यह दुर्घटना उस समय हुआ है जब हाल ही में चुनी गई दक्षिणपंथी सरकार ने प्रवासियों के लिए सख्त कानून बनाए है। 

4 दिन पहले तुर्की से रवाना हुआ था नौका

मामले में बोलते हुए इटली पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात को यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स द्वारा संचालित एक विमान ने इस नौका को देखा था। ऐसे में उस समय यह नौका इटली के तट के लगभग 74 किमी (46 मील) की दूरी पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले यह नौका इज़मिर के पश्चिमी तुर्की बंदरगाह से रवाना हुआ था और मोकाम तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 

ऐसे में इटली के समुद्र सीमा में नौका के होने की खबर मिलते ही इटली सरकार ने गश्ती नौकाओं को भेजा था लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वापस आना पड़ा था। इस हालत में बाद में इसकी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। इस पर बोलते हुए इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी घटना पर दुख जताया है और इसका जिम्मेदार मानव तस्करों को ठहराया है। 

टॅग्स :इटलीतुर्कीEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल