लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला: तेज बारिश और भूस्खलन के कारण 22 लोगों की हुई मौत, 55 अब भी लापता, 20 हजार बचावकर्मी तैनात

By भाषा | Updated: October 10, 2022 10:04 IST

तेज बारिश और भूस्खलन पर बोलते हुए वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा, ‘‘ हमें 22 लोगों के शव मिल चुके हैं और 55 लोग अब भी लापता हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देवेनेजुएला में लगातार बारिश के कारण देश के 23 राज्यों में से 11 में बाढ़ आ गई है।ऐसे में इस बाढ़ में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 55 अभी भी लापता है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों समेत 20,000 अधिकारियों की तैनाती हुई है।

कैरेकस: मध्य वेनेजुएला के एक शहर में कई दिन से जारी लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। सैंटोस मिशेलेना के लास तेजेरियास में पहाड़ी इलाकों से बह कर आए मलबे के कारण 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य लोग अब भी लापता हैं। 

बताया जा रहा है कि वेनेजुएला के आधा दर्जन राज्य में बाढ़ आ चुका है जिस कारण भारी तबाही देखने को मिली है। ऐसे में बचाव कार्य जारी है और भारी तादात में बचावकर्मियों की तैनाती की गई है। 

तेज बारिश और भूस्खलन के कारण 22 लोगों की हुई मौत- उपराष्ट्रपति 

देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सरकारी टेलीविजन चैनल ‘वेनेजोलाना डे टेलीविजन’ को बताया कि रविवार तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘लास तेजेरियास के मध्य क्षेत्र में भीषण भूस्खलन हुआ।’’ इस क्षेत्र में पांच नदियों में बाढ़ आ गई है। 

55 लोग अभी भी लापता है

इस पर बोलते हुए रोड्रिग्ज ने कहा, ‘‘ हमें 22 लोगों के शव मिल चुके हैं और 55 लोग अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब भी कई लोग फंसे हुए हैं और हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने बताया कि भूस्खलन के कारण जिन लोगों के मकान तबाह हो गए हैं, उनके लिए आश्रयस्थल बनाए जाएंगे। 

आपको बता दें कि वेनेजुएला में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण देश के 23 राज्यों में से 11 में बाढ़ आ गई है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों समेत 20,000 अधिकारियों को तैनात किया गया है। 

टॅग्स :बाढ़भूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

क्राइम अलर्टकिश्तवाड़ के हस्ती पुल इलाके में लैंडस्लाइड, 50-60 भेड़-बकरियों की मौत

ज़रा हटकेबारामूला में पहाड़ खिसका, सड़क पर मची भगदड़, डरावना VIDEO वायरल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल