लाइव न्यूज़ :

21 वर्षीय अमेरिकी महिला वीडियो ब्लॉगर के साथ पाकिस्तान के होटल में गैंगरेप, सोशलमीडिया फ्रेंड के बुलाने पर गई थी मिलने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 12:18 IST

मामले में गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने कहा, "संदिग्धों को कानून के अनुसार अनुकरणीय सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय भी मिलेगा।"

Open in App
ठळक मुद्दे21 साल की एक अमेरिकी महिला के साथ पाकिस्तान के एक होटल में सामूहिक बलात्कार हुआ है। महिला एक व्लॉगर है जो घटना के समय 'फोर्ट मुनरो' पर अपना व्लॉग बनाने के लिए गई थी। पीड़िता द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के एक होटल में 21 साल की अमेरिकी व्लॉगर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने यह बताया कि वह घटना वाले जगह पर अपने सोशल मीडिया फ्रेन्ड के बुलाने पर गई थी जहां उसके साछ दो लोगों ने जबरदस्ती की थी और उसका अश्लील फिल्म भी बनाया था ताकि उसे बाद में ब्लैकमेल कर सके। 

यह घटना 17 जुलाई को घटी है जिसमें पुलिस का बयान 19 जुलाई को सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाशी जारी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह टुरिस्ट वीजा पर पिछले सात महीने से पाकिस्तान में रह रही है। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लोगों ने 21 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है। इस पर बोलते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 500 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में 17 जुलाई को घटी है। 

मामले में पुलिस ने आगे बताया कि जब पीड़िता अपने सोशल मीडिया दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाने के लिए उस जगह पर गई थी, तब उसके साथ यह घटना घटी है। 

डीजी खान के उपायुक्त अनवर बरियार के अनुसार, अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी । उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है । 

शिकायत के आधार पर पीड़िता की दोस्त हुई गिरफ्तार

पुलिस ने यह बताया कि अमरिकी महिला के शिकायत के आधार पर उसकी सोशल मीडिया फ्रेन्ड शिपरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 376 और 292 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद महिला को मेडिको-लीगल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रमुख को घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है

इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे पंजाब पुलिस प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा, "संदिग्धों को कानून के अनुसार अनुकरणीय सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय भी मिलेगा।"

टॅग्स :पाकिस्तानरेपगैंगरेपक्राइमअमेरिकाटिक टोकफेसबुकपंजाबPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल