लाइव न्यूज़ :

जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनले वाइटिंगम और अकिरा योशिनो को 2019 का केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2019 15:57 IST

Nobel Prize 2019: इस साल का रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनले वाइटिंगम और अकिरा योशिनो को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनले वाइटिंगम और अकिरा योशिनो को केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कारलिथियम-आयन बैट्री के विकास के लिए दिया गया नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान का इस साल का नोबेल पुरस्कार जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनले वाइटिंगम और अकिरा योशिनो को देने की घोषणा हुई है। इन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लिथियम-आयन-बैट्री के विकास के लिए दिया जाएगा। लिथियम-आयन बैट्री को आज की तकनीक की दुनिया में नई क्रांति लाने का भी श्रेय मिलता है। ऐसी बैट्री हर रोज इस्तेमाल में आने वाली चीजों जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि इलेक्ट्रिक कारों के लिए बहुत उपयोगी है।

नोबेल फाउंडेशन ने इस साल के विजेताओं की घोषणा करते हुए कहा, 'अपने काम से इस साल के केमेस्ट्री के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने वायरलेस, जीवाश्म ईंधन मुक्त समाज के निर्माण की नींव रखी है।' 

जॉन बी गुडइनफ का जन्म जर्मनी में 1922 में हुआ था और फिलहाल वे अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑर टेक्सस में हैं। वहीं, 1941 में युनाइटेड किंगडम में जन्में एम. स्टैनले अभी अमेरिका के बिंगमटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। अकिरा योशिनो जापान की हैं और उनका जन्म 1948 में हुआ था। वे अभी जापान की मिजो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं विलियम कालिन और ग्रेग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ ने चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता। वहीं, मंगलवार को भौतिकी का इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को देने की घोषणा की गई। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई है। इन पुरस्कारों के तहत 14 अक्टूबर तक 6 क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान होगा। 

टॅग्स :नोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

विश्वNobel Prize 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

विश्वनोबेल शांति पुरस्कार नहीं?, पूरी तरह से स्वस्थ हैं डोनाल्ड ट्रंप, चिकित्सक बोले- बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में 3 घंटे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

विश्वNobel Peace Prize: आखिर मात खा गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, थियोडोर रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन और बराक ओबामा मिला था पुरस्कार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं इस महिला को मिला 2025 नोबेल शांति पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद