लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के 14 सांसदों ने पीएम मोदी से किया जम्मू-कश्मीर में संचार सुविधाएं बहाल करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 28, 2019 11:05 IST

जम्मू कश्मीर में पांच अगस्त को उस समय पाबंदियां लागू की गई जब राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि घाटी के कई हिस्सों में समय गुजरने के साथ ही स्थिति में सुधार होने के चलते चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटा दी गई हैं। दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।

 भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने 13 अन्य अमेरिकी सांसदों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंताओं को दूर करने तथा संचार पाबंदियां हटाने का अनुरोध किया।

कांग्रेस सदस्य गिल्बर्ट आर. सिसनेरोस, जूनियर जूडी चू, प्रमिला जयपाल, कैरोलिन मैलोनी, गेराल्ड कोनोली, इल्हान उमर, बारबरा ली, अल ग्रीन, जो लोफग्रेन, एंडी लेविन, माइक लेविन, जेम्स पी. मैकगवर्न, जैन शाकोव्स्की तथ कैटी पोर्टर द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया गया।

सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पाने वाले देशभर के हजारों परिवारों की ओर से हम प्रधानमंत्री मोदी से संचार पाबंदियां हटाने और मानवीय चिंताओं को दूर करने का अनुरोध करते हैं।’’ जम्मू कश्मीर में पांच अगस्त को उस समय पाबंदियां लागू की गई जब राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत, अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जैसे कि हमें उम्मीद है कि भारत सरकार नेतृत्व का प्रदर्शन करेगी और इन प्रतिबंधों को हटाएगी। जम्मू कश्मीर के लोगों को भी बराबर के अधिकार मिलने चाहिए जैसे कि भारत के अन्य नागरिकों को मिलते हैं।’’ गौरतलब है कि घाटी के कई हिस्सों में समय गुजरने के साथ ही स्थिति में सुधार होने के चलते चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटा दी गई हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीधारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा