लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर दक्षिण अफ्रीका स्थित वाणिज्यिक दूतावास में कार्यक्रम पेश करेगी 11 वर्षीय गायिका

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:15 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 24 जनवरी जोहानिसबर्ग स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 11 वर्षीय भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी गायिका अपनी कला का प्रदर्शन करेगी।

अपने नाना धरम सेवराज के साथ प्रीतिशा मुथराप्रसाद ने स्थानीय संगीतकार रवेश सुरजू संग देशभक्ति के दो गानों की ऑडियो और कीथ कूगेन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की है।

सेवराज ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जोहानिसबर्ग में भारतीय वाणिज्यिक दूत अंजू रंजन ने हमसे संपर्क किया और गाने का आग्रह किया जिसके बाद हमने रवेश सुरजू के साथ गानों पर काम किया।”

रंजन ने पहली बार प्रीतिशा को गाते हुए सुनने के बाद कहा, “इस बच्ची के आवाज कमाल की है और भारत में अध्ययन के बाद संभवतः यह एक बड़ी गायिका बन सकती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे यह उचित लगा कि हमें मंगलवार सुबह गणतंत्र दिवस पर उसके जैसी एक युवा गायिका को लाना चाहिए। समारोह में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण बहुत कम लोग उपस्थित होंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रीतिशा एम. मंगलवार की सुबह जोहानिसबर्ग वाणिज्यिक दूतावास में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगीं जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ में तिरंगा भी फहराया जाएगा। अब कम से कम हजारों लोग उसका गाना साझा कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?