विश्व इतिहास में 11 जून: आज ही पूरे देश में बिखेरी गईं थीं जवाहरलाल नेहरू की अस्थियाँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 11, 2018 06:26 AM2018-06-11T06:26:39+5:302018-06-11T06:26:39+5:30

11 जून ही वह दिन है जब मार्गेरेट थैचर ने तीसरी बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं।

11 june in world history Margaret Thatcher become Britain pm third time | विश्व इतिहास में 11 जून: आज ही पूरे देश में बिखेरी गईं थीं जवाहरलाल नेहरू की अस्थियाँ

विश्व इतिहास में 11 जून: आज ही पूरे देश में बिखेरी गईं थीं जवाहरलाल नेहरू की अस्थियाँ

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) साल के छठे महीने का यह 11वां दिन साल का 162वां दिन है और अब साल के 203 दिन बाकी हैं। 11 जून ही वह दिन है जब मार्गेरेट थैचर ने तीसरी बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं। इस दिन के नाम पर इतिहास में और भी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

11 जून 1770 : कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

11 जून 1776 : अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

11 जून 1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

11 जून 1897 : भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म।

11 जून 1921 : ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार मिला।

11 जून 1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

11 जून 1940 : यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

11 जून 1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

11 जून 1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Web Title: 11 june in world history Margaret Thatcher become Britain pm third time

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे