लाइव न्यूज़ :

महिला कांग्रेस सचिव ने पूर्व पद्म भूषण सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को बताया 'रेप गुरु', स्‍मृति ईरानी ने दिया यह जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2019 09:32 IST

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था, 'राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' ईरानी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को समझाना चाहिए कि उनके बेटे को देश की महिला इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रानी मिश्रा इस ट्वीट को लेकर ट्रोल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया।पोस्ट किए गए तस्वीर में स्मृ‍ति ईरानी के साथ जो नेता हैं, वह बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृ‍ति ईरानी ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गईं थी। इसी मसले को लेकर स्मृ‍ति ईरानी पर तंज करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इंद्रानी मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री और उनके साथ एक नेता की तस्वीर शेयर की थी। जिसको उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से हटा दिया है। इस ट्वीट को लेकर इंद्रानी मिश्रा ट्रोल भी हो रही थीं। 

इस ट्वीट के साथ इंद्रानी मिश्रा ने कैप्शन लिखा था- ''ये लो मैडम 'रेप गुरु' के आगे हाथ जोड़े मथा टेके खड़ी हैं और माफी राहुल गांधी को मांगनी पड़ेगी। स्मृ‍ति ईरानी जी शर्म आपको छोड़ गई है या आपने छोड़ दिया है।''

पोस्ट किए गए तस्वीर में स्मृ‍ति ईरानी के साथ जो नेता हैं, वह बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव हैं। वह बिहार के मधुबनी जिले से सांसद रह चुके हैं और उनके खिलाफ रेप का कोई मामला दर्ज नहीं है।

हुकुमदेव नारायण यादव केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें इसी साल भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है।

इंद्रानी मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए स्मृ‍ति ईरानी ने लिखा, जिस सज्जन को आप इस चित्र में बदनाम कर रही हैं उनका नाम हुकुमदेव नारायण यादव है । पद्म भूषण से सम्मानित हुकुमदेव जी 1960 से लगातार देश सेवा में समर्पित हैं। दलित समाज एवं गरीब कल्याण के प्रति हुकुम देव जी ने अभूतपूर्व काम किया है। मेरा प्रणाम इन्होंने स्वीकार किया ये सौभाग्य है। 

 

टॅग्स :स्मृति ईरानीबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल