लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कमरे में बैठी हुई थी महिलाएं और बच्चे, इतने में सांप लेकर रूम में घुसा छोटा सा बच्चा और फिर मच गया हंगामा

By आजाद खान | Updated: November 10, 2022 15:22 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि सांप से पुरूष भी डर रहे है, लेकिन वह छोटा बच्चा जरा भी नहीं डर रहा है और सांप को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक छोटा बच्चा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बच्चा हाथ में सांप को लिए हुए एक रूम में जाते हुए देखा गया है। सांप को देख कर महिलाए्ं चिल्ला रही है लेकिन बच्चे पर इसका कुछ भी असर नहीं पड़ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटे से बच्चे को हाथ में सांप लिए हुए पूरे घर में घूमते हुए देखा गया है। वीडियो में यह दिख रहा है कि कैसे बच्चा बिना डरे सांप को लेकर घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रहा है। 

ये वीडियो कहां का है और इस बच्चे की क्या पहचान है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इसे लेकर तरह -तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक छोटा सा बच्चा सांप को पकड़े हुए एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रहा है। वीडियो में बच्चे को बिना किसी डर और बहुत ही आसानी सांप को पकड़े हुए देखा गया है। 

वह सांप की पूंछ को पकड़कर उसे हर रूम में घूमाता दिख रहा है। कभी बच्चा सांप को इस रूम में लाता है तो कभी उसे दूसरे रूम में ले जाता है। ऐसे में एक शख्स इस घटना का वीडियो भी बना रहा है। 

घर वाले डर के मारे चिल्ला रहे है

वीडियो में यह भी देखा गया है कि जहां-जहां बच्चा सांप को लेकर जा रहा था, वहां-वहां पहले से मौजूद महिलाएं डर रही थी और बोल रही थी। महिलाओं की डर वाली आवाज सुनने के बावजूद भी बच्चे को जरा भी डर नहीं लग रहा था और वह सांप को पकड़े हुए था। केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी सांप से डरते हुए दिखाई दिए है। 

वायरल वीडियो में महिलाओं को सांप से दूर भागते और बच्चे को सांप कहीं और ले जाने की बात कहते हुए भी देखा गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो कहां का है और इस बच्चे की क्या पहचान है। यही नहीं वीडियो को देखने के बाद यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह सांप पाला हुआ सांप है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'