लाइव न्यूज़ :

'कहां हैं निर्मला सीतारमण', मोदी की अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक में नहीं दिखीं वित्तमंत्री तो ट्विटर पर छाया रहा ये सवाल, मंत्रालय ने दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2020 14:41 IST

विदेश मंत्रालय की अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शशि थरूर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा गया, ''सर, मंत्री जी पहले ही उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के साथ प्री बजट बैठक कर विचार-विमर्श कर चुकी हैं''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने नीति आयोग की बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक महिला के जिम्मे जो काम है, उसे पूरा करने के लिए कितने पुरुष मौजूद हैं।" अर्थशास्त्रियों के साथ हुईं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद नहीं थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (9 जनवरी 2020) को विकास और रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए देश के विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक के बाद पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ट्रोल होने लगे। जिसके पीछे की वजह थी, निर्मला सीतारमण इस बैठक में मौजूद नहीं थीं। जिसको लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित कई ट्विटर यूजर्स ने सवाल उठाए, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कहां गायब हैं?'  शशि थरूर ने ट्वीट किया, कहां है वित्तमंत्री? या वह भूल गई हैं कि उनके पास यह भी एक काम है? इस ट्वीट का जवाब विदेश मंत्रालय की अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिया गया है। 

विदेश मंत्रालय की अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शशि थरूर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा गया, ''सर, मंत्री जी पहले ही उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के साथ प्री बजट बैठक कर विचार-विमर्श कर चुकी हैं और पीएम मोदी की अगुवाई में हो रही बैठक के दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों सहित सभी मोर्चा प्रभारियों और प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर बजट से संबंधित सुझाव ले रहीं थीं।''

निर्मला सीतारमण के बैठक में नहीं आने पर देखें कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी है? 

कांग्रेस ने नीति आयोग की बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक महिला के जिम्मे जो काम है, उसे पूरा करने के लिए कितने पुरुष मौजूद हैं।"

देखें आम लोगों की प्रतिक्रिया

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीबजट २०२०-२१शशि थरूरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल