किस करने के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, मूड के साथ शरीर में लाता है ये बदलाव

By आजाद खान | Published: December 24, 2021 11:30 AM2021-12-24T11:30:00+5:302021-12-24T12:06:02+5:30

इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि किस करने के अपने ही फायदे हैं। इसलिए वो लोग ज्यादा खुश रहते हैं जो लोग लगातार किस करते हैं।

what are the beauty benefits of kissing one should definitely know about | किस करने के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, मूड के साथ शरीर में लाता है ये बदलाव

किस करने के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, मूड के साथ शरीर में लाता है ये बदलाव

Highlightsजानकारो का कहना है कि किस करने से प्यार के हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। किस को लगातार करने से आपके फेस और मुंह की एक्सरसाइज होती है। इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है।

जरा हटके: दो कपल से अगर पूछा जाए कि उन्हें सबसे ज्याद अपने रोमांस में क्या पसंद है, तो उनका जवाब होग किस। जी हां किस ही एक ऐसा चीज है जिसके जरिए आप अपने प्यार का इजहार करते हैं। रोमांस में किस ही एक ऐसा चीज है जिसे आपके दिल में तरंग बजने लगते हैं और ये आपके मन में अपने पार्टनर के लिए और प्रेम बढ़ाता है। हालांकि किस करने के अपने फायदे भी हैं। इस बात को बहुत ही कम लोग ही जानते हैं कि अगर लगातार किस किया जाए तो यह आपको तनाव से मुक्ति देगा, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और आपके शरीर और लुक को एक नया रुप देगा। तो आइए जानते हैं क्या है किस करने के फायदे जो हमे जानना चाहिए।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है किस

बता दें कि एक आम आदमी अपने पूरी जीवन के 20,000 मिनट किस में अगर बिताता है तो उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ने की उम्मीद होती है। किस आपके शरीर को आसानी से संक्रमण की चपेट में नहीं आने देता है जिससे आप फिट और खुश रहते हैं। 

किस आपके मसल्स को रखता है फिट

जानकारों के मुताबिक, किस करने से आपके मसल्स अच्छे रहते हैं। किस में शामिल 34 फेशियल मसल्स और 112 पोस्चरल मसल्स आपके शरीर को किसी भी बीमारी से दूर रखता है। किस करने से दिमाग में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। यह थकान को भी दूर करती है और ध्यान के जैसे ही फायदे प्रदान करती है।

किस से आपके फेस और मुंह की होती है एक्सरसाइज

आपको बता दें कि किस करने से आपके पूरे फेस का एक्सरसाइज होता है। इससे आपके होठ, जीभ, जबड़े और गले के मसल्स को फायदा पहुंचता है। लगातार किस करने से आपको होनी वाली दूसरी बीमारियों से भी बचाता है। किस करने से दिमान में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। यह थकान को भी दूर करती है और ध्यान के जैसे ही फायदे प्रदान करती है।

मूड अच्छा करना है तो करो किस

किस करने से आपका मूड अच्छा रहता है। साथ ही यह आपको अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन इंर्डोफिन को बढ़ाती है। इसके माध्यम से आप कुछ ही पलों के बाद अच्छा महसूस करने लगते हैं। इसलिए अगर रहना है फिट तो किया करो हमेशा किस।

प्यार के हार्मोन को बढ़ाता है किस

इस विषय पर जानकार कहते है कि किस करने से आपके शरीर में प्यार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाला हार्मोन ऑक्सिटोसिन का स्तर में इजाफा होता है। इसके अलावा इससे आपके शरीर में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। किस के दौरान आपके मुंह में बनने वाली लार से दर्द को कम करने वाली एनस्थिटिक मिलती है। वहीं आपको आनंद प्रदान करने वाला डोपेमाइन तत्व भी सक्रिय हो जाता है।

Web Title: what are the beauty benefits of kissing one should definitely know about

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे