Video: पानी के अंदर से बंदर निकालता है खाना, देखकर हो जाएंगे हैरान
By अनुराग आनंद | Published: December 21, 2020 03:28 PM2020-12-21T15:28:24+5:302020-12-21T15:35:18+5:30
सोशल मीडिया पर पानी में बंदर के तैरने के वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
नई दिल्ली: क्या आपने कभी पानी के अंदर तैरते हुए बंदर को देखा है? शायद आपने नहीं ही देखा होगा। हम सबों ने बंदर को आमतौर पर एक पेंड़ से दूसरे पेंड़ पर उछलते देखा है।
जरा सोचिए, यदि आप एक माहिर तैराक की तरह बंदर को पानी में तैरते हुए देखेंगे तो आपको यह दृश्य देखकर हैरानी होगी या नहीं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को रैक्स चैपमैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके बाद अब तक इस वायरल वीडियो को करीब 13 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं, करीब 2 हजार लोगों ने इस वायरल वीडियो को रिट्वीट किया है।
If you’ve already seen Macaque monkeys swimming underwater to look for food today just keep on scrolling...pic.twitter.com/QfrFD0i7cS
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) December 20, 2020
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के अंदर से बंदर खाने के किसी चीज को चुन-चुनकर उपर ला रहे हैं। एक या दो नहीं बल्कि कई बंदरों को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है।
यही वजह है कि बंदर को तैरते हुए देख व कुछ खाने के चीज को चुनकर उपर ले जाते देख लोग खुश होकर सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
देखें सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया-
Incredible. Thanks!
— Amy Mullen (@LilyBelle05) December 20, 2020
Yes! I wanna know what it is they are eating from down there 🤔
— Nefarious Aquarius 🍀🇺🇸 (@MissAngSays) December 20, 2020
Monkeys underwater?
— Jon McMindes (@badbillypratt) December 20, 2020
Fish in trees?
WTH pic.twitter.com/wpND3jbW67
The cuteness!
— Kim Sherrell (@kim) December 20, 2020