राइफल के साथ शर्टलेस दिखे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ऑफिशियल कैलेंडर में छपी तस्वीर देख लोगों ने कह दी ऐसी बात
By आजाद खान | Published: December 25, 2021 01:46 PM2021-12-25T13:46:09+5:302021-12-25T14:06:41+5:30
आठ भाषाओं अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, चीनी, जापानी और रूसी भाषा में प्रकाशित साल 2022 के कैलेंडर की कुल कीमत 1539 रुपये है।
जरा हटके: बड़े और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के बारे में आम छवि बहुत ही औपचारिक (Formal) होती है। उनसे यह नहीं उम्मीद होती है कि वे सार्वजनिक रूप से कैजुअली सामने आएंगे, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ऐसा नहीं है। वे हर साल अपनी तस्वीरों को लेकर जरूर चर्चा में रहते हैं।
कुछ फोटो में वे कुत्तों के साथ खेलते दिख रहे है
इस बार फिर ऐसा ही है। उनके कार्यालय से जारी उनकी 12 तस्वीरों वाले कैलेंडर में वे बिना शर्ट के हैं। किसी तस्वीर में वे मछलियों काे पकड़ रहे हैं, तो किसी में वे घोड़े पर बैठकर घूम रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे कुत्तों के साथ खेल रहे हैं। खास बात यह है कि वे बिना शर्ट पहने एक राइफल लेकर कुछ इस अंदाज में दिख रहे हैं, मानो वे मॉडलिंग कर रहे हैं। आम लोगों ने भी उनसे मॉडलिंग शुरू करने का आग्रह किया है।
प्रेसिडेंट ने साफ किया कि "छिपाने की कोई वजह नहीं है।"
यह कैलेंडर आठ भाषाओं- अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, चीनी, जापानी और रूसी में है। इसकी ऑनलाइन कीमत 17.99 यूरो यानी 1538.96 रुपये है। रूसी राष्ट्रपति अपने कैलेंडर को लेकर साफ कहते हैं कि उनके पास "छिपाने की कोई वजह नहीं है।"
दुनिया भर में इन कैलेंडरों पर हो रही चर्चा
पुतिन दुनिया के एक बड़े देश के राष्ट्रपति हैं और उनकी तस्वीरों पर लोगों की नजरें जाएंगी ही, ऐसे में जाहिर है कि दुनिया भर में लोग उस पर चर्चा करेंगे। कई लोग इस पर मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं तो कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।