Vijayapura toddler in borewell: 20 घंटे की तपस्या और 16 फुट की गहराई में फंसे दो साल के बच्चे सात्विक को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 4, 2024 02:56 PM2024-04-04T14:56:06+5:302024-04-04T14:56:36+5:30

Vijayapura toddler in borewell: बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई।

Vijayapura toddler in borewell Rescue ops 20 hours two year old child Satvik trapped depth of 16 feet rescued safely watch video alive on camera | Vijayapura toddler in borewell: 20 घंटे की तपस्या और 16 फुट की गहराई में फंसे दो साल के बच्चे सात्विक को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें वीडियो

file photo

Highlights बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।पुलिस ने बताया बच्चा लगभग 16 फुट गहरे बोरवेल में गिरा है। मशीन का इस्तेमाल कर बोरबेल के समानांतर 21 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है।

Vijayapura toddler in borewell:कर्नाटक के विजयापुर जिले के इंडी तालुका के लाचयान गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को करीब 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान के दौरान बच्चे के रोने के आवाज सुनी गई थी। बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया बच्चा लगभग 16 फुट गहरे बोरवेल में गिरा है। समझा जाता है कि वह सिर के बल गिरा है। बच्चे को निकालने के लिए खुदाई मशीन का इस्तेमाल कर बोरबेल के समानांतर 21 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है। पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी भी बचाव अभियान में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा अपने घर के पास खेलने के लिए निकला था लेकिन बोरवेल में गिर गया। मामला तब सामने आया जब किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को सूचित किया। मौके पर आसपास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं।

Web Title: Vijayapura toddler in borewell Rescue ops 20 hours two year old child Satvik trapped depth of 16 feet rescued safely watch video alive on camera

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे