जिलाधिकारी ने चाय के लिए मना किया तो महाराष्ट्र के मंत्री ने पूछा- क्या आप शराब पीते हैं? देखें डीएम ने क्या दिया जवाब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 28, 2022 07:37 AM2022-10-28T07:37:30+5:302022-10-28T12:30:37+5:30
महाराष्ट्र के मंत्री सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी। वीडियो अब वायरल हो रहा है।
बीडः हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को बीड के जिला अधिकारी राधाबिनोद शर्मा से कथित तौर पर यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि ''क्या वह शराब पीते हैं''। सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी।
बृहस्पतिवार को सामने आए वीडियो में मंत्री जिलाधिकारी शर्मा, जिला के अन्य अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ एक हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वहां सभी को चाय परोसने के दौरान, शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं। तभी, सत्तार को कथित तौर पर जिलाधिकारी से पूछते हुए सुना जा सकता है, ''क्या आप शराब पीते हैं?'' सत्तार के पूछने पर जिलाधिकारी भी चुप नहीं रहते हैं, उनको जवाब देते हैं। राधाबिनोद कहते हैं- कभी-कभी वह थोड़ा-बहुत लेते हैं।
दारु पिता का? हा प्रश्न कृषिमंत्री @AbdulSattar_99 अधिकाऱ्यांना विचारतात. बळीराजा चिंतेत असताना मंत्री महोदय मद्यपानात मग्न आहेत. यांना कृषिमंत्री बोलण्यापेक्षा #दारुमंत्री म्हणा...@mieknathshinde@Dev_Fadnavis#AbdulSattar#Maharashtrapic.twitter.com/DHmozdhIB5
— Harshal Jadhav (@harshal_rj) October 27, 2022
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं इस वीडियो को सचिन सावंत ने ट्वीट कर मंत्री पर निशाना साधा है। अब्दुल सत्तार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारी वर्षा निरीक्षण दौरा या शराब की भठ्ठी निरीक्षण यात्रा? यह सवाल सचिन सावंत ने भी अपने ट्वीट में उठाया है। इसके साथ ही सचिन सावंत ने एक कविता भी ट्वीट की है।