Video: इसरो चीफ के सिवन का फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ स्वागत, सेल्फी लेने के लिए मची होड़ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 6, 2019 01:26 PM2019-10-06T13:26:14+5:302019-10-06T13:26:14+5:30

इससे पहले के सिवन का एक भावुकता भरा वीडियो तब वायरल हुआ था जब चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया था। तब के सिवन ने पीएम मोदी को गले लगाकर खूब रोए थे।  

Video: ISRO Chief's welcome for flight amidst thunderous applause, competition for selfies | Video: इसरो चीफ के सिवन का फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ स्वागत, सेल्फी लेने के लिए मची होड़ 

Video: इसरो चीफ के सिवन का फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ स्वागत, सेल्फी लेने के लिए मची होड़ 

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के चेयरमैन के सिवन (K Sivan) का उस वक्त आश्चर्यचकित हो गए जब उनका इंडिगो फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत हुआ। इसके बाद लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां उनके कार्यों की सरहाना और उन्हें सैल्यूट भी कर रह हैं। 

बता दें कि इसरो चीफ का इंडियो की फ्लाइट में क्रू और यात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पैसेंजर्स ने तालियों से सिवन का अभिवादन किया। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वो मुस्कुराते नजर आएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। 

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। यूजर्स सिवन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें भारत का असली हीरो बता रहा है, तो कोई उन्हें मेहनती बता रहा है। देखें इस वीडियो पर कैसी-कैसी आई हैं यूजर्स की प्रतिक्रियाएं..

इससे पहले के सिवन का एक भावुकता भरा वीडियो तब वायरल हुआ था जब चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया था। तब के सिवन ने पीएम मोदी को गले लगाकर खूब रोए थे।   

 



Web Title: Video: ISRO Chief's welcome for flight amidst thunderous applause, competition for selfies

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे